आज आखिरी मौका: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या संशोधन के लिए अंतिम दिन, चूक गए तो नहीं डाल सकेंगे वोट

अगर आप आज चूक गए तो मताधिकार से वंचित रह सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने का शुक्रवार को अंतिम अवसर है। इसके बाद दावों और आपत्तियों की समय सीमा समाप्त हो जाएगी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान से पहले जिले में कुल 36 लाख मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण के बाद यह संख्या घटकर केवल 20 लाख रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, 8.36 लाख मतदाताओं के नाम काटे जा चुके हैं, जबकि 7.64 लाख मतदाताओं को अपनी पात्रता सिद्ध करने के लिए नोटिस भेजे गए थे। नोटिसों पर सुनवाई के लिए 27 मार्च तक का समय निर्धारित है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, भेजे गए 7.64 लाख नोटिसों में से 5.57 लाख पर सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि 2.06 लाख नोटिसों पर सुनवाई लंबित है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि शुक्रवार को फॉर्म-6, 7 और 8 जमा करने का आखिरी दिन है। फॉर्म का प्रकार उद्देश्य प्राप्त आवेदन फॉर्म-6 नया नाम जुड़वाना 1.88 लाख फॉर्म-7 नाम कटवाने के लिए 4,500 फॉर्म-8 संशोधन (नाम, पता, आयु) 50,000+ अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद, 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे शुक्रवार को अपने संबंधित बूथ या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन सुनिश्चित करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 07:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आज आखिरी मौका: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या संशोधन के लिए अंतिम दिन, चूक गए तो नहीं डाल सकेंगे वोट #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraVoterListUpdate #VoterRegistrationLastDate #Form6Form7Form8 #ElectionCommissionVoterRevision #AgraVoterUpdateDeadline #SubahSamachar