गोरख धंधा: बड़े पैमाने पर भंडारण, पटाखा बनाने का लाइसेंस महज एक का; कारोबार 50 से ज्यादा जगहों पर

सारनाथ के पैगंबरपुर में पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने घनी आबादी वाले इलाकों में चल रहे अवैध पटाखा भंडारण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बावजूद ऐसे इलाकों में पुलिस का अभियान नहीं चला है। जगह-जगह चोरी-छिपे बड़े पैमाने पर पटाखों का भंडारण किया जा रहा है। खासकर पितरकुंडा, दालमंडी, बेनियाबाग, मदनपुरा, पांडेयपुर और लहरतारा जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री की जाती है। जिले में पटाखे बनाने का महज एक, बेचने के पांच और भंडारण के चार लाइसेंस हैं। इसके बावजूद अवैध तरीके से और त्योहारों के मद्देनजर मोटी कमाई के लालच में पुलिस की नजरों से बचकर चोरी-छिपे बिक्री जारी है।चोरी-छिपे पटाखे बनाने का काम अब ज्यादातर शहर से बाहरी इलाकों में शिफ्ट हो गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 07:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गोरख धंधा: बड़े पैमाने पर भंडारण, पटाखा बनाने का लाइसेंस महज एक का; कारोबार 50 से ज्यादा जगहों पर #CityStates #Varanasi #Chandauli #FirecrackerBusiness #IllegalFirecrackerStorage #SubahSamachar