Sonipat News: शिव मंदिर निर्माण के लिए दान की भूमि, रखी आधारशिला
गन्नौर। बीएसटी रोड क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता प्रोमिला धनखड़ ने रविवार को शिव मंदिर निर्माण के लिए अपनी भूमि दान करते हुए विधिवत आधारशिला रखी। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पंडितों ने विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रोमिला धनखड़ ने कहा कि यह भूमि समाज और धर्म को समर्पित है और मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश जैन, पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश अदलखा, आहुलाना के पूर्व सरपंच बलबीर पहल, पंडित राम सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 17:33 IST
Sonipat News: शिव मंदिर निर्माण के लिए दान की भूमि, रखी आधारशिला #LandDonatedForTheConstructionOfAShivaTemple;FoundationStoneLaid. #SubahSamachar
