Kangra News: गगल एयरपोर्ट विस्तार के लिए रछयालू में भूमि खाली करने का कार्य तेज
प्रभावित परिवार खुद कर रहे मकानों को डिस्मेंटल, मुआवजा मिलने के बाद प्रक्रिया में आई तेजीसंवाद न्यूज एजेंसी धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। रछयालू गांव में प्रभावित परिवार अपने मकान खाली कर उन्हें स्वयं गिराने में जुटे हैं। इससे परियोजना के लिए अधिगृहीत भूमि खाली करवाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावित और विस्थापित परिवारों को भूमि अधिग्रहण अवार्ड के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति के तहत निर्धारित मुआवजा राशि वितरित की जा चुकी है। इसके बाद ग्रामीण प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर मकान हटाने में सहयोग कर रहे हैं।प्रभावित परिवार अपने घरों से घरेलू सामान, छतों की चादरें, लकड़ी के शहतीर और खिड़की-दरवाजे निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। कई मकान पूरी तरह गिराए जा चुके हैं। कभी आबाद रहे इन क्षेत्रों में अब खाली जमीन और मलबा नजर आने लगा है।पुश्तैनी घर छोड़ना प्रभावित परिवारों के लिए भावनात्मक रूप से कठिन है, लेकिन वे पुनर्वास प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों का सहयोग मिलने से अधिग्रहित भूमि खाली करवाने का काम आगे बढ़ रहा है, जिससे गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के आगामी निर्माण कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 18, 2026, 19:35 IST
Kangra News: गगल एयरपोर्ट विस्तार के लिए रछयालू में भूमि खाली करने का कार्य तेज #KangraNews #KangraBreaking #DharamshalaNews #DharamshalaBreaking #JwalajiNews #ParaurNews #PalampurSamachar #SubahSamachar
