Lalitpur: माता-पिता को खेत पर खाना देकर घर लौटी छात्रा ने किया कीटनाशक का सेवन, मौत

कीटनाशक दवा का सेवन करने से 16 वर्षीय कक्षा 9वीं की छात्रा निधि यादव निवासी ग्राम चढ़रा थाना सौजना की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया। मृतक के पिता हरीसिंह ने बताया कि मंगलवार को वह लोग खेत पर कट रही मूंग की फसल कटवाने के लिए गया था। घर पर उसकी बड़ी पुत्री छाया, छोटी पुत्री निधि अपनी दादी शीलरानी के साथ मौजूद थी। दोपहर को उसकी पुत्री निधि खेत पर उनके लिए खाना लेकर आई थी। खाना देने के बाद वह घर वापस चली गई थी। घर पहुंचने के बाद शाम करीब 4-5 बजे वह कमरे में चली गई थी। यहां मवेशियों के कीड़े मारने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। दवा का सेवन करते हुए जब शीलरानी ने देखा तो वह चिल्लाई तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन सभी लोग निधि को लेकर मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। कक्षा 9वीं की थी छात्रा मृतका दो बहन-एक भाई में छोटी थी और ग्राम गौना कुसमाड़ में स्थित स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। पिता हरीसिंह ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से मड़ावरा सीएचसी से मेडिकल कॉलेज में रेफर की गई किशोरी की यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 20:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lalitpur: माता-पिता को खेत पर खाना देकर घर लौटी छात्रा ने किया कीटनाशक का सेवन, मौत #CityStates #Lalitpur #LalitpurStudentCommitsSuicide #LalitpurSuicideCase #LalitpurNews #SubahSamachar