Lalitpur: एसआईआर में 1.78 मतदाताओं को नोटिस हुए जारी, फार्म-6 के माध्यम से 32208 मतदाताओं ने किया आवेदन

मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ परीक्षण के दौरान नो मेपिंग व नाम विसंगतियों को दूर करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। जनपद की दोनों विधानसभाओं में 1.78 मतदाताओं को नोटिस जारी किया। अभी तक करीब 85 प्रतिशत नोटिस का निस्तारण कर दिया गया है। हालांकि इन नोटिसों का निस्तारण 27 मार्च को किया जाना है। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को दुरस्त करने के लिए विशेष प्रगाढ़ परीक्षण कराया गया। इसमें वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान सूची का मिलान किया गया। इस योजनाओं के तहत अंतरिम सूची का प्रकाशन छह जनवरी को किया गया है। इसके लिए नये नाम जोड़ने व वर्तमान सूची जिन नाम पर आपत्ति वह भी मांगी गई थी। साथ ही त्रृटि सुधार के लिए फार्म भरने के समय दिया गया। इसके साथ ही जिन मतदाताओं 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं थे। उन्हें नोटिस जारी कर उनसे अभिलेख मांगे थे। इसके तहत जिले में एक लाख 78 हजार नोटिस जारी किए गए। जिनमें से अभी करीब 85 प्रतिशत नोटिसों का निस्तारण हो चुका है। फार्म- 6 के माध्यम से 32208 नये मतदाताओं ने नाम जुड़वाने के आवेदन किया है। दस अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद पूरी तस्वीर नजर आएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि जो नोटिस उसका निस्तारण करते हुए, साथ ही फार्म-6 के लिए आवेदन आए हैं, फार्म-7 के माध्यम से आपत्ति मिली हैं। उनका निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। भरे गए फार्म विधानसभा ललितपुर- फार्म-6 -18001, फार्म-7 -3125, फार्म- 8- 4121 विधानसभा महरौनी- फार्म-6 -14207, फार्म-7 1002, फार्म- 82789

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 05:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lalitpur: एसआईआर में 1.78 मतदाताओं को नोटिस हुए जारी, फार्म-6 के माध्यम से 32208 मतदाताओं ने किया आवेदन #CityStates #Lalitpur #LalitpurSirNews #LalitpurVoterNews #SubahSamachar