Lalitpur: उच्च प्राथमिक विद्यालय झरकौन में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितियां, इंचार्ज प्रधानाध्यापक निलंबित

ब्लॉक बिरधा के उच्च प्राथमिक विद्यालय झरकौन का निरीक्षण बृहस्पतिवार को बीएसए रणवीर सिंह ने किया। निरीक्षण में विद्यालय के शौचालय जीर्ण-शीर्ण पाए गए, मल्टीपल हैंडवॉश क्षतिग्रस्त और वर्षों से रंगाई-पुताई नहीं हुई थी। मध्याह्न भोजन चूल्हे पर पकाया जा रहा था। विद्यालय के लिए जारी कंपोजिट ग्रांट, खेल सामग्री, ईको क्लब और वाई-फाई के लिए मिली धनराशि से कोई कार्य नहीं कराया गया। पूरी राशि पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न फर्मों और स्वयं के खाते में आहरण कर ली गई। इस गंभीर गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितता के चलते इंचार्ज प्रधानाध्यापक हरभजन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ब्लॉक संसाधन केंद्र बिरधा में संबद्ध किया गया है। निरीक्षण में मिली कमियां निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल नामांकित 57 बच्चों में से केवल पांच ही उपस्थित पाए गए। मध्याह्न भोजन पंजिका में पूर्व दिनों के लाभार्थी बच्चों की संख्या बढ़ाकर अंकित की गई थी। रसोई घर अत्यधिक गंदा था, मसाले खुले और मानक के विपरीत रखे गए थे। शौचालय एवं दिव्यांग शौचालय जीर्ण-शीर्ण और अक्रियाशील पाए गए। वित्तीय अभिलेख और स्टॉक पंजिका उपलब्ध नहीं कराने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया गया। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि पूरे निरीक्षण में मिली कमियों और गड़बड़ियों के आधार पर निलंबन कार्रवाई की गई। अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब ब्लॉक बिरधा के प्राथमिक विद्यालय सतरवांस में शिक्षकों की अनुपस्थिति भी सामने आई। प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार और सहायक अध्यापक प्रीति पुलैया, नेहा पुलैया बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने इन शिक्षकों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है और खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा से भी जवाब तलब किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 07:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lalitpur: उच्च प्राथमिक विद्यालय झरकौन में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितियां, इंचार्ज प्रधानाध्यापक निलंबित #CityStates #Lalitpur #DisturbanceInUpperPrimarySchoolJharkaun #HeadmasterSuspendedInLalitpur #LalitpurBsaAction #SubahSamachar