Lalitpur: आयुर्वेदिक अधिकारी और बाबू एक लाख रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़े, विजिलेंस ने की कार्रवाई
ललितपुर में विजिलेंस टीम ने घूसखोरी पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने आयुर्वेदिक अधिकारी और उनके बाबू को घूस के साथ धर दबोचा है। विजिलेंस टीम ने बताया किआयुर्वेदिक अधिकारी अर्जुन लाल और उनके बाबू रामकेशव गुप्ता को एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान दोनों के पास पचास-पचास हजार रूपये मिले हैं। रिटायर्ड चिकित्सक उदय राम वर्मा ने शिकायत की थी कि उनसे अस्पताल को रिन्यूअल कराने के एवज में एक लाख की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत जांच में सही पाई गई। इसके बाद आज कार्रवाई की गई है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया जाएगा। मामले की जानकारी देती विजिलेंस टीम
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 16:08 IST
Lalitpur: आयुर्वेदिक अधिकारी और बाबू एक लाख रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़े, विजिलेंस ने की कार्रवाई #CityStates #Lalitpur #AyurvedicOfficerCaughtTakingBribeInLalitpur #LalitpurVigilanceAction #BriberyInLalitpur #SubahSamachar
