Mandi News: ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी सदन प्रथम
सुंदरनगर(मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डैहर में बुधवार को ई-वेस्ट मैनेजमेंट दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेहरचंद ठाकुर की अध्यक्षता में ईको क्लब के प्रभारी सुमन ठाकुर ने सदन स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। इनमें भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी सदन ने प्रथम, शीतला सदन ने द्वितीय और विवेकानंद सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में लक्ष्मी सदन प्रथम, सुभाष सदन द्वितीय और विवेकानंद सदन तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, नारा लेखन प्रतियोगिता में शीतला सदन ने प्रथम, सुभाष सदन ने द्वितीय और विवेकानंद सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया।कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य मेहरचंद ठाकुर ने विद्यार्थियों को ई-कचरे के उचित प्रबंधन, सुरक्षित निपटान और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 16:45 IST
Mandi News: ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी सदन प्रथम #LakshmiSadanSecuresFirstPlaceInSpeechCompetitionOnE-wasteManagement #SubahSamachar
