Kangra News: ज्वालामुखी के धुई दी वां में लखदाता पीर दंगल मेला शुरू

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को ज्वालामुखी के टिहरी मार्ग पर स्थित धुईं दी वां में सातवें लखदाता पीर दंगल मेले का शुभारंभ किया। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर मुख्य आयोजक एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रमजान खान ने पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।जयराम ठाकुर ने पारंपरिक टमक बजाकर दंगल का आगाज किया और देश-विदेश से आए पहलवानों का अभिवादन किया। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक दंगल मेले की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। ऐसे आयोजन न केवल खेलों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत रखते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और रमजान खान को मेले के सफल प्रबंधन के लिए बधाई दी।इस अवसर पर भाजपा नेता विश्व चक्षु, मुनीष शर्मा, अधिवक्ता अभिषेक पाधा और रामलोक धनोटिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से मिले स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया और पहलवानों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 19:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: ज्वालामुखी के धुई दी वां में लखदाता पीर दंगल मेला शुरू #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar