Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए वरदान
पानीपत। जिले में लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित राशि ने महिलाओं की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना आसान बनाया है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं ने इस योजना से बचत की आदत भी विकसित की है। जिले की महिलाएं इस योजना का लाभ उठाकर अपने परिवार की जरूरतों में सहयोग कर रही हैं। अब महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता था। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से वे स्वयं खर्च और बचत दोनों कर पा रही हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 03:31 IST
Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए वरदान #LadoLaxmiYojanaIsABoonForWomen #SubahSamachar
