Kangra News: चढ़ियार स्कूल को सीबीएसई से संबद्धता मिलने पर बांटे लड्डू

चढ़ियार (कांगडा) बख्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ियार को सीबीएसई से संबद्ध करने की घोषणा को मंजूरी मिली। इस दौरान चढ़ियार के लोगाें ने ढोल-नगाड़ों के साथ लड्डू बांटकर खुशी मनाई। घोषणा को मंजूरी मिलने से मिलने पर ब्लॉक कांग्रेस चढ़ियार के कार्यकर्ताओं हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विस वेलफेयर सदस्य शशि राणा, एसएमसी अध्यक्ष मदन सहित तमाम पदाधिकारियों सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल का आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि विद्यालय को सीबीएसई की स्वीकृति मिलने से चढ़ियार और आसपास के इलाके की 15 से 20 पंचायतों के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 02:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: चढ़ियार स्कूल को सीबीएसई से संबद्धता मिलने पर बांटे लड्डू #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar