Leh-Ladakh: लद्दाख पहुंचे दलाई लामा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत; छह जुलाई को मनाएंगे 91वां जन्मदिन

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा रविवार को दो महीने के प्रवास पर लद्दाख पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। लेह के हवाई अड्डे से लेकर शहर तक हजारों श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षु और स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए सड़कों पर मौजूद रहे। दलाई लामा 6 जुलाई को लेह में अपना 91वां जन्मदिन मनाएंगे। इस अवसर पर हिमालयी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और बौद्ध अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है। दो महीने के प्रवास के दौरान दलाई लामा धार्मिक प्रवचन देंगे, श्रद्धालुओं से मुलाकात करेंगे और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। हाल ही में दिल्ली में घुटने की सर्जरी कराने के बाद यह उनका पहला प्रमुख सार्वजनिक दौरा है। उनके लद्दाख आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिल रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 14:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Leh-Ladakh: लद्दाख पहुंचे दलाई लामा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत; छह जुलाई को मनाएंगे 91वां जन्मदिन #CityStates #Srinagar #DalaiLama #Ladakh #Leh #DalaiLamaLadakhTour #91stBirthday #SubahSamachar