नई तकनीक: हिमाचल में पानी जैसा शुद्ध होगा दूध, एआई प्यूरीफायर से अलग होंगे यूरिया, डिटर्जेंट
पानी के बाद अब दूध को भी घर में शुद्ध करने की तकनीक विकसित कर ली गई है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पीएचडी कर चुके शिमला निवासी सुमित राणा ने ऐसा लेक्टो प्योर डिवाइस तैयार किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मेम्ब्रेन फिल्ट्रेशन तकनीक की मदद से दूध में मौजूद यूरिया, डिटर्जेंट, सिंथेटिक फैट जैसे मिलावटी और हानिकारक तत्वों की पहचान कर उन्हें अलग करने में सक्षम होगा। इस नवाचार के प्रोटोटाइप को भारतीय पेटेंट कार्यालय से डिजाइन और उत्पादन का पेटेंट भी मिल चुका है। सुमित राणा ने धर्मशाला निवासी एमबीए जयदेव के साथ मिलकर मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के तहत इस नवाचार को एनआईटी हमीरपुर के इनक्यूबेशन सेंटर में पंजीकृत कराया। यहां से दो लाख रुपये की इग्निशन ग्रांट मिलने के बाद प्रोटोटाइप तैयार किया गया और पहले चरण का परीक्षण भी पूरा हो चुका है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 21:59 IST
नई तकनीक: हिमाचल में पानी जैसा शुद्ध होगा दूध, एआई प्यूरीफायर से अलग होंगे यूरिया, डिटर्जेंट #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #LactoPureDevice #SubahSamachar
