Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से बढ़ी दिक्कतें
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा प्रभावित होने के कारण केवल गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड ही वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किए जा रहे हैं जबकि अन्य मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल में लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट की नियमित तैनाती नहीं हो पाई है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की ओर से सीमित स्तर पर व्यवस्था बनाकर गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच करवाई जा रही है। हालांकि पेट दर्द, किडनी, लीवर और अन्य बीमारियों से संबंधित अल्ट्रासाउंड करवाने आने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बता दें कि विभाग की तरफ से कुछ समय पूर्व अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की गई थी। उक्त रेडियोलॉजिस्ट के उच्च शिक्षा के लिए अपना कार्यभार छोड़ गए हैं। ऐसे में अब अन्य अस्पतालों से सोनोलॉजिस्ट को बुलाकर केवल गर्भवती महिलाओं के ही अल्ट्रसाउंड हो पा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक फोरम ने जताया रोषसरकारी अस्पताल में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत सुविधा भी मरीजाें को नहीं मिल पा रही है। इसे लेकर विभाग को गंभीरता से उचित कदम उठाने चाहिए। -जीएल वर्मा, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊनाक्षेत्रीय अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट अपनी आगामी पढ़ाई के लिए पदभार छोड़ गए हैं। अन्य अस्पतालों से सोनोलॉजिस्ट को बुलाकर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रसाउंड हो रहे हैं। अन्य मरीजों के अल्ट्रसाउंड वर्तमान में नहीं हो रहे हैं। -डॉ, संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 19:05 IST
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से बढ़ी दिक्कतें #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
