Ambala News: छत पर काम करते समय गिरे मजदूर व ठेकेदार, दोनों घायल
अंबाला। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुक्रवार को मकान की छत पर काम करते समय ठेकेदार और मजदूर गिरकर घायल हो गए। समालखा गांव निवासी ठेकेदार विनोद कुमार के पैर में फ्रेक्चर आया तो खोजकीपुर निवासी दीपराज को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। दोनों अस्पताल में उपचाराधीन है। ठेकेदार विनोद कुमार ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुक्रवार को अन्य साथियों के साथ काम कर रहे थे। छत पर रेत, सीमेंट व अन्य निर्माण सामग्री चढ़ाने के लिए उन्होंने लोहे के एंगलों से पैडनुमा ढांचा बांधा हुआ था। अचानक लोहे के एंगलों की बांध ढीली होकर खुल गई, जिससे उस पर खड़ा मजदूर गिरने लगा। जैसे ही वह उसे बचाने लगा तो दोनों नीचे गिर गए। मकानमेंकामकरतेसमयछतसेगिरनेकेबादचोटिलमजदूर:संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 02:49 IST
Ambala News: छत पर काम करते समय गिरे मजदूर व ठेकेदार, दोनों घायल #LabourerAndContractorFallWhileWorkingOnTheRoof;BothInjured. #SubahSamachar
