Agra: कच्चा मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार, 27 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव जरारी गांव में सोमवार सुबह मजदूरी पर कच्चा मकान तोड़ते समय दीवार के नीचे दबने से मजूदर की मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिवार मचा कोहराम। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फतेहाबाद क्षेत्र गांव जरारी निवासी पिंकी पुत्र रुस्तम सिंह के कच्चे मकान को तोड़ने के लिए नीरज(27) पुत्र रविंद्र निवासी नौगवा ने पांच हजार रूपये में ठेका लिया था। और दो दिन से मकान तोड़ने का काम कर रहा था। सोमवार सुबह 10:00 बजे के करीब कच्चे मकान की दीवार तोड़ते समय अचानक दीवार भरभराकर नीरज के ऊपर गिर गई जिसमें नीरज मलबे में दब गया। जानकारी पर आसपास को लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर नीरज को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार सहित थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वही घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 12:24 IST
Agra: कच्चा मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार, 27 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत #CityStates #Agra #UttarPradesh #FatehabadAccident #JarariVillage #MudHouseCollapse #LaborerDeath #WallCollapseIncident #DebrisTrapped #AcpAnilKumar #Postmortem #RuralTragedy #SubahSamachar
