Noida News: मजदूर ने भूखंड पर कब्जे का लगाया आरोप
मजदूर ने भूखंड पर कब्जे का लगाया आरोप दनकौर संवाद। उस्मानपुर गांव में एक मजदूर ने गांव के व्यक्ति पर भूखंड पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित कई दिनों से न्याय की आस में अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिल सकी है। पीड़ित महबूब मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। वर्ष 2001 में गांव के ही व्यक्ति से 100 वर्ग गज का आवासीय भूखंड खरीदा था। इसके बाद वहां एक कमरा बनवाया और पशुपालन भी शुरू कर दिया था। महबूब के अनुसार, करीब दस दिन पहले वह मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। हुए थे। इसी दौरान जिस व्यक्ति से भूखंड खरीदा था, उसी ने मौके का फायदा उठाकर जमीन पर कब्जा कर लिया। महबूब का आरोप है कि जब वह वापस लौटे और इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द ही पुलिस कमिश्नर से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 18:53 IST
Noida News: मजदूर ने भूखंड पर कब्जे का लगाया आरोप #LaborerAllegesEncroachmentOnPlot #SubahSamachar
