पैसे मांगने पर की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी , लापता लेडीज के एक्टर ने निर्देशक पर लगाए आरोप
किरण राव की हिट फिल्म 'लापता लेडीज' में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी ने इंस्टाग्राम पर एक परेशान करने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सतेंद्र रोते हुए दिखाई दे रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि मध्य प्रदेश में एक फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें न पेमेंट दिया गया और एक डायरेक्टर ने उन्हें मारने की धमकी भी दी। पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी वीडियो में सतेंद्र सोनी रो पड़े और बताया कि कैसे फिल्ममेकर ने कथित तौर पर उनकी फीस देने से मना कर दिया और पेमेंट मांगने पर उन्हें धमकी भी दी। उन्होंने कहा, मेरा नाम सतेंद्र सोनी है। मैं एक एक्टर हूं। मैं यहां एक फिल्म की शूटिंग के लिए आया था, जिसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र हैं। उन्होंने मुझे 50,000 रुपए साइनिंग अमाउंट दिया था और कहा था कि बाकी पैसे शूटिंग के बाद देंगे। आज शूटिंग के आठ दिन पूरे हो गए हैं और जब मैंने उनसे पैसों के बारे में बात की, तो उन्होंने मुझे पैक-अप करने को कहा और बोले, 'मुझे तुम होटल में नहीं दिखने चाहिए।' वो मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Satendra Soni (@satendrassoni) निर्देशक और उनकी पत्नी ने की मारपीट कैप्शन में सतेंद्र ने डायरेक्टर और उनकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, हम तीनों टहल रहे थे, तभी उन्होंने कार से हमारा पीछा किया। उनकी पत्नी प्रगति चौहान और डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने मुझे देखते ही सड़क के बीचों-बीच पीटना शुरू कर दिया। जब श्रीधर भैया मुझे बचाने के लिए आगे आए, तो डायरेक्टर ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। सुरक्षित मुंबई पहुंचे सतेंद्र कुछ देर पहले सतेंद्र ने एक अन्य वीडियो साझा किया है। इसमें सतेंद्र दो और कलाकारों के साथ मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर दिखाई दे रहे हैं और बता रहे हैं कि वे सुरक्षित शहर पहुंच गए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस और उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें और बाकी कलाकारों को सुरक्षित मुंबई पहुंचने में मदद की। View this post on Instagram A post shared by Satendra Soni (@satendrassoni)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 11:12 IST
पैसे मांगने पर की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी , लापता लेडीज के एक्टर ने निर्देशक पर लगाए आरोप #Bollywood #National #LaapataaLadies #SatendraSoni #SatendraSoniInLaapataaLadies #SatendraSoniBreaksDown #SatendraSoniAllegedADirector #SatendraSoniMovies #SatendraSoniVideo #SatendraSoniBreaksDownVideo #SatendraSoniViralVideo #SatendraSoniInMirzapurTheMovie #SubahSamachar
