US: जीत का जश्न बना रही थी महिला, पड़ोसी ने 911 पर किया फोन; अमेरिकी पुलिस ने घर में घुसते ही चलाई गोली

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में एक महिला की खुशी का जश्न कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गया। 911 पर एक पड़ोसी की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पालतू कुत्ते को गोली मार दी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला अपने पसंदीदा बास्केटबॉल क्लब न्यूयॉर्क निक्स की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रही थी, लेकिन पुलिस ने इसे संभावित खतरे की स्थिति मान लिया। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के अनुसार, 13 जून को एक महिला ने 911 पर फोन कर शिकायत की थी कि उसकी पड़ोसी पिछले 20 मिनट से लगातार ओह माय गॉड चिल्ला रही है। शिकायत करने वाली महिला को आशंका थी कि पड़ोसी के घर में कोई गंभीर घटना हुई है। इसके बाद दो पुलिस अधिकारियों को वेलनेस चेक के लिए अपार्टमेंट भेजा गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि महिला मैरी मार्सिले न्यूयॉर्क निक्स की 53 साल बाद मिली एनबीए चैंपियनशिप जीत का जश्न मना रही थीं। ये भी पढ़ें-'अधूरा युद्धविराम स्वीकार नहीं':हिजबुल्ला प्रमुख बोले- इस्राइल-अमेरिका हार चुके; ट्रंप पर भी लगाए कई आरोप क्या पुलिस के पहुंचते ही कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया था पुलिस द्वारा जारी बॉडीकैम वीडियो में दिखता है कि जैसे ही अधिकारी मैरी मार्सिले से बात करने लगे, उनका दो साल का पालतू कुत्ता जेम्सन जोर-जोर से भौंकने लगा। जेम्सन गोल्डन रिट्रीवर, सेंट बर्नार्ड और पूडल नस्ल का मिश्रित कुत्ता था और उसने न्यूयॉर्क निक्स की जर्सी पहन रखी थी। अधिकारियों ने महिला से कुत्ते को अंदर बांधने के लिए कहा। महिला ने माफी मांगते हुए कुत्ते को अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान एक अधिकारी को यह कहते हुए सुना गया कि वह इतने बड़े कुत्ते से कटवाना नहीं चाहता। आखिर पुलिस ने कुत्ते पर गोली क्यों चलाई कुछ देर बाद महिला ने दोबारा दरवाजा खोला। पुलिस ने उनसे पूछा कि क्या कुत्ते को सुरक्षित कर दिया गया है। महिला ने जवाब दिया कि उसका कुत्ता आक्रामक नहीं है। हालांकि, इसी दौरान करीब 48 किलोग्राम वजनी जेम्सन फिर बाहर आ गया और भौंकने लगा। पुलिस के मुताबिक, कुत्ता एक अधिकारी की ओर तेजी से दौड़ा। अधिकारी पीछे हटते हुए लॉबी की तरफ भागा और फिर कुत्ते पर कम से कम चार गोलियां चला दीं। वीडियो में महिला को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, जो अपने पालतू को बचाने की कोशिश कर रही थीं। घटना के बाद पुलिस विभाग ने क्या कहा वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई की कड़ी आलोचना हुई। बढ़ते विरोध के बीच लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग ने बयान जारी कर इस घटना को "बेहद दुखद" बताया। पुलिस प्रमुख जिम मैकडॉनेल ने कहा कि किसी परिवार के लिए पालतू जानवर केवल जानवर नहीं होता, बल्कि परिवार का सदस्य और भावनात्मक सहारा होता है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई अधिकारी अपनी सर्विस हथियार का इस्तेमाल करता है, तो वह बेहद गंभीर मामला होता है। पुलिस प्रमुख ने कहा कि अधिकारी रोजाना कई अज्ञात खतरों का सामना करते हैं, लेकिन उनसे संयम, समझदारी और जीवन के प्रति सम्मान दिखाने की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने बताया कि पुलिस के प्रशिक्षण, नीतियों और कुत्तों से जुड़े मामलों में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की गहन समीक्षा की जाएगी। फिलहाल इस घटना की जांच जारी है और यह देखा जाएगा कि क्या अधिकारियों ने निर्धारित नियमों का पालन किया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 07:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




US: जीत का जश्न बना रही थी महिला, पड़ोसी ने 911 पर किया फोन; अमेरिकी पुलिस ने घर में घुसते ही चलाई गोली #World #National #LosAngeles #Lapd #ViralVideo #PetDog #PoliceAction #UnitedStates #Nba #Investigation #SubahSamachar