क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के बंद होने को लेकर चैनल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या दिया नया अपडेट?

सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 महिला दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इस सीरियल में स्मृति ईरानी तुलसी विरानी का रोल निभाती हैं। इसको टीआरपी भी बढ़िया मिल रही है। इसी बीच सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के बंद होने की खबरें सामने आईं। इस खबर को लेकर चैनल ने सफाई दी है, सीरियल के बंद होने को लेकर नया अपडेट साझा किया है। क्या सच में बंद हो रहा है सीरियल सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इन दिनों स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होता है। इस चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सीरियल के बंद होने को लेकर जानकारी साझा की है और बताया है कि ये खबरें बेबुनियाद हैं। चैनल ने अपनी पोस्ट में लिखा, कुछ खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन बंद किया जा रहा है और उसकी जगह 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' टेलीकास्ट होगा। हम यह साफ करना चाहते हैं कि ये दावे बेबुनियाद हैं। हम 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन को बंद नहीं कर रहे हैं। फिलहाल इस शो के खत्म होने की कोई तारीख तय नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 10:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के बंद होने को लेकर चैनल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या दिया नया अपडेट? #Television #National #KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi2 #KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi2Trp #KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi2Cast #KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi2StarCast #SmritiIrani #SmritiIraniSerial #SmritiIraniCareer #SmritiIraniShow #SmritiIraniFilms #SubahSamachar