UP: एलपीजी उपभोक्ताओं की फिर बढ़ी परेशानी, अब आया ये नया अपडेट; इन ग्राहकों को नहीं मिल रहा सिलिंडर

केवाईसी (नो योर कस्टमर) और मोबाइल नंबर अपडेट न होने की वजह से गाजियाबाद जिले के सवा दो लाख उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी समस्या का समाधान न तो आपूर्ति विभाग और न ही एजेंसी के स्तर पर हो पा रहा है। जिले में 12 लाख से अधिक एलपीजी उपभोक्ता हैं। इसमें सवा दो लाख उपभोक्ताओं की केवाईसी और मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं। एजेंसियों पर नंबर अपडेट और केवाईसी कराने के लिए कतारें लग रही हैं। एजेंसियों के सामने सर्वर धीमी गति से काम करने की समस्या आ रही है। इसी वजह से इन उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। सुल्तानपुर गैस एजेंसी के संचालक अमित चौधरी ने बताया कि तुरंत नंबर बदलने की प्रक्रिया अब बंद कर दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 12:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: एलपीजी उपभोक्ताओं की फिर बढ़ी परेशानी, अब आया ये नया अपडेट; इन ग्राहकों को नहीं मिल रहा सिलिंडर #CityStates #Ghaziabad #UttarPradesh #LpgCylinders #SubahSamachar