Kurukshetra News: कुवि का प्रो बोनो क्लब बना जरूरतमंदों की आवाज
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से संचालित प्रो बोनो क्लब आज जरूरतमंदों के लिए न्याय की आवाज बनकर उभर रहा है। यह क्लब उन लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचा रहा है, जिन्हें अपने अधिकारों और कानूनों की जानकारी नहीं है। क्लब ने अपनी पहल की शुरुआत पांच गांवों से की थी, जहां लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और कानूनी सलाह दी गई। इसके बाद से यह लगातार गांवों और शहरों में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। क्लब के सदस्यों ने बताया कि वे नुक्कड़ नाटक, जेलों, गांवों और वृद्धाश्रमों में जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं। जरूरतमंदों को प्रो बोनो वकील भी उपलब्ध कराए जाते हैं। टेली लॉ प्रोग्राम की कार्यशाला में पहुंचे केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वविद्यालय के इस प्रो बोनो क्लब की सराहना करते हुए इसके विस्तार पर जोर दिया।बॉक्सहरियाणा में बढ़ाया जाए विस्तार : मेघवालकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रो बोनो व्यवस्था के तहत वकील गरीब और वंचित वर्ग को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा में प्रो बोनो वकीलों की संख्या बढ़ाई जाए और उन्हें सरकारी सहायता भी उपलब्ध कराई जाए।बॉक्सप्रो बोनो के लिए मुहिम चलाएंगे : सीएममुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए प्रो बोनो वकीलों को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि न्याय हर नागरिक का अधिकार है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 23, 2026, 03:51 IST
Kurukshetra News: कुवि का प्रो बोनो क्लब बना जरूरतमंदों की आवाज #KU'sProBonoClubBecomesTheVoiceOfTheNeedy #SubahSamachar
