Agra News: क्रिशिव के सात विकेटों का कहर, आरबीएस चैलेंजर्स ने जीता मैच
आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी में आयोजित अंडर-14 खिलाड़ियों की तीन मैचों की शृंखला का पहला मैच आरबीएस चैलेंजर्स के नाम रहा। क्रिशिव से सात विकेटों के कहर से टीम ने आरबीएस अचीवर्स को 15 रन से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली। निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएस चैलेंजर्स की टीम 29.3 ओवर में 201 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान कुणाल राजपूत ने 43 रन की उपयोगी पारी खेली। उनके अलावा अनिरुद्ध शर्मा ने 33, ऋत्विक ने 31 और योगेश ने 27 रन का योगदान दिया। अचीवर्स की ओर से आदर्श ने चार और अध्ययन शर्मा ने तीन विकेट चटकाए। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस अचीवर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। सोमदेव सिंह ने 48 और युवान पाठक ने 29 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका। पूरी टीम 28.4 ओवर में 186 रन पर सिमट गई। चैलेंजर्स की जीत के सबसे बड़े नायक क्रिशिव रहे, जिन्होंने मात्र चार ओवर में 21 रन देकर सात विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पूर्व क्रिकेटर प्रवीण शर्मा ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, आयोजन सचिव विवेक यादव, अतुल सोलंकी, पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, राव हरेंद्र सिंह, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, हेमंत चाहर और अमित चौहान आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 02:35 IST
Agra News: क्रिशिव के सात विकेटों का कहर, आरबीएस चैलेंजर्स ने जीता मैच #KrishivWreaksHavocWithSevenWickets;RBSChallengersWinTheMatch. #SubahSamachar
