Agra News: शतरंज में अतिशय, मीठी और धैर्य रहे अव्वल
आगरा। नॉर्थ विजय नगर कॉलोनी, आशीर्वाद रेजिडेंसी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 10 वर्ष से कम एवं 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अतिशय जैन, मीठी जैन और धैर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रियांश गुप्ता, सृष्टि अग्रवाल और शिवाय यादव उपविजेता रहे। इस दौरान अध्यक्ष गिरीश चंद्र गोयल, महामंत्री राकेश गुप्ता, साहिल गुप्ता, प्रतीक आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 02:35 IST
Agra News: शतरंज में अतिशय, मीठी और धैर्य रहे अव्वल #KrishivWreaksHavocWithSevenWickets;RBSChallengersWinTheMatch. #SubahSamachar
