Harda News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, आबकारी एक्ट में पांच गिरफ्तार

हरदा शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खुलेआम शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओपी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आर.एल. भारती के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी की। कार्रवाई के दौरान नारायण टॉकीज स्थित कलारी के पास पांच लोग खुलेआम शराब पीते पाए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 36(बी) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की। पढ़ें:हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन की मौत, पहले होठों पर आई सूजन, फिर सांस लेने में होने लगी थी परेशानी कोतवाली पुलिस के अनुसार 1 मई 2026 से अब तक सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सार्वजनिक व्यवस्था बनी रहे और शहर का माहौल खराब न हो। थाना कोतवाली हरदा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें। खुले में शराब पीना कानूनन अपराध है और ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने की अपील भी की है। इस कार्रवाई में सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, सउनि जितेंद्र राजपूत, प्रधान आरक्षक हरिप्रसाद पटेल, प्रधान आरक्षक सुमित रावत और प्रधान आरक्षक प्रवीण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 20:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Harda News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, आबकारी एक्ट में पांच गिरफ्तार #CityStates #Harda #MadhyaPradesh #HardaNews #HardaViralNews #HardaLatestNews #HardaHindiNews #SubahSamachar