Noida News: कोठारी इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 20वां फाउंडर्स डे
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-50 स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के 20 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को फाउंडर्स डे समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और अतिथियों ने संस्थान की दो दशक की उपलब्धियों का उत्सव मनाया। समारोह में 20 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन ने उनके योगदान को संस्थान की सफलता और मजबूत शैक्षणिक विरासत का महत्वपूर्ण आधार बताया। इस अवसर पर चेयरमैन दीपक कोठारी, चेयरपर्सन आरती कोठारी, वाइस चेयरमैन मितेश कोठारी, ट्रस्टी अविनाश गुप्ता, सलाहकार राजीव मेहरोत्रा, माधव राव, मंजू गुप्ता, प्रधानाचार्या निधि तिवारी और आईबी एवं कैम्ब्रिज स्कूल की प्रमुख गीतांजलि दीवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 20:35 IST
Noida News: कोठारी इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 20वां फाउंडर्स डे #KothariInternationalSchoolCelebratedIts20thFounder'sDay. #SubahSamachar
