Kotdwar: स्पीकर ने की प्रेसवार्ता, महिला आरक्षण को लेकर कहा- महिलाओं को आगे बढ़ता देखना नहीं चाहते विपक्षी दल

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्षऋतु खंडूरी भूषणने आज कोटद्वार मेंप्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंनेमहिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा किविपक्षी दल महिलाओं को आगे बढ़ता देखना नहीं चाहते हैं।देश में 850 सांसदों को चुना जाना था, इनमें 33 फीसदी महिलाएं होतीं। जैसे ही चीजें आज तक चलती आ रही थीं, वैसे ही आगे भी चलनी थीं। लेकिन विपक्षबौखलाहट में अच्छे-बुरे की समझ खो बैठा है और बिल पारित नहीं होने दिया। कहा किजैसे ही संसद में विधेयक गिरानकारात्मक सोच के माननीय टेबल थपथपा रहे थे। हम बहुत आशावान हैं, बहुत जल्द प्रधानमंत्री इस कुछ न कुछ अवश्य करेंगे। उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बहनें आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। सीएम धामी की दो टूक:मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम होगा लागू, ना मानने वाले मदरसे होंगे बंद उन्होंनेकोटद्वार से राजधानी देहरादून को जोड़ने के लिए रेल संचालन को लेकर भी बात रखी। कहा किउत्तराखंड सरकार और रेल मंत्रालय इस पर गंभीर है। चिल्लरखाल मार्ग निर्माण को लेकर कुछ विपक्ष पोषित लोग समाज में भ्रम फैला रहे हैं। उन्हें धैर्य रखना चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 14:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar: स्पीकर ने की प्रेसवार्ता, महिला आरक्षण को लेकर कहा- महिलाओं को आगे बढ़ता देखना नहीं चाहते विपक्षी दल #CityStates #Dehradun #Kotdwar #Uttarakhand #KotdwarNews #VidhanSabhaSpeakerRituKhanduri #RituKhanduri #Women'sReservation #SubahSamachar