Uk: बेहड़ के बयान पर बंटा कोली समाज, एक पक्ष ने विधायक का पुतला फूंका; दूसरे का बदनाम कराने की नीयत का आरोप

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पर कोली समाज का अपमान का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय कोली समाज के प्रदेश महामंत्री मुकेश कोली के नेतृत्व में समाज के लोगों ने डीडी चौक पर विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान विधायक से माफी मांगने की भी मांग की गई। रविवार सुबह बड़ी संख्या में कोली समाज के लोग डीडी चौक पहुंचे और विधायक बेहड़ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। मुकेश कोली ने कहा कि विधायक ने कहा कि कोली समाज है क्या। हमें धमकी देने या हमें टारगेट करने पर आप हमारा क्या नुकसान कर लेंगे। ये तो नहीं पता लेकिन हम अनुसूचित समाज आपका बहुत नुकसान कर सकते हैं। एक तरफ आप हमारे साथी को बोल रहे हैं कि उसका आपराधिक इतिहास है। वो क्रिमिनल है, उसको पुलिस ढूंढ रही थी। दूसरी तरफ आप यह भी बोल रहे हैं कि आपकी पत्नी ने उसे छुपाया। उसके लिए आपने कोतवाल को सस्पेंड करवाया, दरोगा को सस्पेंड करवाया अगर वो अपराधी था तो आप ने उसे क्यों बचाया। आप ये बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं कि कोली समाज की एक महिला मेयर कैसे बन गई। आपने हमारे समाज से सुधरने की रिक्वेस्ट की। हम भी आपसे एक रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि हमारे पीछे मत पड़िए। शांति से अपना काम करिए। आपको कोली समाज से माफी मांगनी पड़ेगी, नहीं तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। पुतला दहन के दौरान रजनी कोली, रमन कोली, रामचन्द कोली, मूलचंद कोली, लक्की कोली, जगदीश कोली, सुभाष कोली, राजू कोली आदि मौजूद रहे। विधायक का पुतला फूंकने की कड़ी निंदा विधायक तिलक राज बेहड़ का पुतला फूंकने से गुस्साए कोली समाज के लोगों ने बैठक कर इसकी कड़ी निंदा की है। वक्ताओं ने कहा कि कुछ भाजपाइयों ने कोली समाज को बदनाम करने की नीयत से यह दुर्भावनापूर्ण कृत्य किया है। जो अनुचित और निंदनीय है। कोली समाज खुले रूप में बेहड़ के साथ है। आवास विकास कालोनी में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में कोली समाज के लोग एकत्र हुए। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमपाल कोली ने कहा कि तिलक राज बेहड़ कई वर्षों से सक्रिय राजनीति में रहकर समाज की सेवा करते आ रहे हैं। जब वे रुद्रपुर से विधायक थे, तब उन्होंने कोली समाज के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य कराए थे। दर्शन कोली को किच्छा नगर पालिका का अध्यक्ष बनवाया। मीनू कोली को रुद्रपुर का ब्लॉक प्रमुख बनवाया, इससे स्पष्ट है कि उन्होंने कोली समाज को नेतृत्व और भागीदारी दिलाने का कार्य किया। कोली समाज के नाम पर राजनीति करना और पुतला जलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करना पूरी तरह निंदनीय है। बैठक में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, छोटेलाल कोली, भोला कोली,उमेश कोली, रामचंद्र कोली, राजेश कोली, बाबूराम कोली, धर्मेंद्र कोली ,अशोक कोली, धर्मवीर कोल आदि लोग मौजूद रहे। विधायक बेहड़ बोले जनता जबाब देगी किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस के माध्यम से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राजेश शुक्ला जितने चाहे पुतले फुंकवा लो, जितनी चाहे गालियां दे लो, जितना चाहे अपमान कर लो। जितने चाहे परिवार पर हमले कर लो, जी भरकर कर लो। लेकिन याद रखना जब जनता जवाब देगी तो तुम्हारी हार तो 20,000 से ऊपर ही होगी। याद रखना।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 11:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uk: बेहड़ के बयान पर बंटा कोली समाज, एक पक्ष ने विधायक का पुतला फूंका; दूसरे का बदनाम कराने की नीयत का आरोप #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #UkNews #KichhaNews #KichhaProtest #TilakRajBeharControversy #KoliCommunityProtest #EffigyBurning #DdChowkKichha #MukeshKoli #PoliticalControversyUttarakhand #SubahSamachar