प्लान: अब पीएनजी से रोशन होंगे काशी के रसोईघर, रोज 130 घरों को मिल रहा कनेक्शन; ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Varanasi News:वाराणसी जिले में बीते कुछ दिनों से एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में आ रही बाधाओं के बीच जिला प्रशासन ने राहत भरा प्लान तैयार किया है। शहर की रसोई को ईंधन के संकट से मुक्त करने के लिए अब पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दायरे को युद्ध स्तर पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन और गेल इंडिया लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों से अब घर-घर तक सुरक्षित और सुलभ गैस पाइपलाइन पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कमिश्नरी सभागार में बुधवार को गेल के कार्यकारी निदेशक एचके गर्ग ने मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के साथ साझा प्रेसवार्ता में बताया कि शहर के भीतर पीएनजी के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। वाराणसी के लगभग 1.23 लाख से अधिक घरों में पीएनजी का ढांचा तैयार हो चुका है, जिनमें से 69,485 घरों में सक्रिय रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 25, 2026, 22:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्लान: अब पीएनजी से रोशन होंगे काशी के रसोईघर, रोज 130 घरों को मिल रहा कनेक्शन; ऐसे करें रजिस्ट्रेशन #CityStates #Varanasi #PngGas #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #GailIndiaLimited #SubahSamachar