Bihar News: सीएम नीतीश कुमार पहुंचे किशनगंज, बोले- पुरानी बंद चीनी मिलों को फिर से चालू होगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत किशनगंज पहुंचे। वे अररिया से दोपहर में किशनगंज पहुंचे, जहां ठाकुरगंज प्रखंड में उनका नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मो. जमा खान और जदयू विधायक गोपाल अग्रवाल सहित कई अन्य नेता उनके साथ मौजूद रहे। जनसभाओं में किए संवाद ठाकुरगंज के कृषि मैदान सभास्थल परिसर में आयोजित जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से संवाद किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले किशनगंज की स्थिति बेहद दयनीय थी। पटना से किशनगंज तक सड़कें खराब थीं और जिले के अंदरूनी हिस्सों में आवागमन मुश्किल था। बिजली की आपूर्ति भी संतोषजनक नहीं थी। विकास कार्यों का विवरण मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पटना से किशनगंज तक नई और अच्छी सड़कें बनी हैं और पुलों का निर्माण किया गया है। किशनगंज और पूर्णिया रोड के विकास, विभिन्न संस्थानों, छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों के निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण और तटबंध निर्माण, कृषि महाविद्यालय के कार्यों का भी जिक्र किया। मुख्य परियोजनाएं और योजनाएं नीतीश कुमार ने कहा कि ठाकुरगंज बाईपास का निर्माण, रमजान नदी का सौंदर्यीकरण, कनकई नदी पर पुल निर्माण, दो पावर सब-स्टेशन का निर्माण, किशनगंज-बहादुरगंज के बीच फोरलेन सड़क, अंचल कार्यालय भवन और महानंदा नदी पर पुल निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास मुख्यमंत्री ने 3 लाख 58 हजार महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने, औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, और डेयरी को बढ़ावा देने के लिए 640 गांवों में दुग्ध उत्पादन समिति व बिक्री केंद्र स्थापित करने की योजना बताई। उन्होंने सभी प्रखंडों में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज बनाने, सामुदायिक केंद्रों को विशिष्ट बनाने तथा सदर अस्पतालों को अति विशिष्ट अस्पताल बनाने की भी जानकारी दी। विकास दृष्टिकोण और प्रतिबद्धताएं नीतीश कुमार ने समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार, डबल इनकम, डबल रोजगार के अपने दृष्टिकोण को दोहराया। उन्होंने पुरानी बंद चीनी मिलों को फिर से चालू करने, मखाना और कृषि के साथ-साथ डेयरी को बढ़ावा देने, उन्नत शिक्षा और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने और 'सबका सम्मान योजना' के जरिए जीवन को आसान बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने किशनगंज जिले के विकास और ग्रामीण सशक्तिकरण पर जोर दिया और जनता के बीच अपने किए गए कामों की जानकारी साझा की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 16:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: सीएम नीतीश कुमार पहुंचे किशनगंज, बोले- पुरानी बंद चीनी मिलों को फिर से चालू होगी #CityStates #Purnea #Bihar #BiharNews #SubahSamachar