Sonipat News: किरण पहल ने एशियन गेम्स का टिकट किया पक्का, अब जापान में फहराएंगी तिरंगा

सोनीपत। खेल नगरी सोनीपत की धाविका किरण पहल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 400 मीटर दौड़ में एशियन गेम्स का क्वालिफाइंग मानक हासिल कर भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। उनकी उपलब्धी से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 28 जून तक ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने के साथ-साथ एशियन गेम्स के क्वालिफाइंग मानकों को भी हासिल कर रहे हैं।एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि सोनीपत के गांव गुमड़ की धाविका किरण पहल ने 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में 53.17 सेकेंड का समय निकालकर एशियन गेम्स का क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड हासिल किया। इससे पहले हीट मुकाबले में भी उन्होंने 53.42 सेकेंड का समय दर्ज करते हुए भारतीय टीम में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली थी।ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं किरणकिरण पहल इससे पहले वर्ष 2024 में पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 50.92 सेकेंड का समय निकालकर नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बना चुकी हैं। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने 2024 ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अब उनका लक्ष्य जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतना है।19 सितंबर से जापान में होंगे एशियन गेम्सएशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक जापान के नागोया शहर में किया जाएगा। ऐसे में किरण पहल की उपलब्धि न केवल सोनीपत बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय बन गई है। खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों को उनसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 20:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: किरण पहल ने एशियन गेम्स का टिकट किया पक्का, अब जापान में फहराएंगी तिरंगा #KiranPahalBooksHerTicketToTheAsianGames;SheWillNowFlyTheTricolourInJapan. #SubahSamachar