North Korea: जिनपिंग के दौरे से पहले किम जोंग का शक्ति प्रदर्शन, नए युद्धपोत की दिखाई झलक; कई बड़े एलान भी

उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग उन ने देश के नए 5,000 टन क्षमता वाले विध्वंसक युद्धपोत 'कांग कोन' के समुद्री परीक्षणों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने परमाणु हथियारों से लैस नौसेना के निर्माण की योजना को और तेज करने का संकल्प जताया। सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार, किम ने गुरुवार को युद्धपोत का दौरा किया और कहा कि उत्तर कोरिया को ऐसी नौसैनिक शक्ति विकसित करनी होगी जो किसी भी समय समुद्र के ऊपर या नीचे से दुश्मन को करारा जवाब देने में सक्षम हो। किम ने क्या बताया किम ने बताया कि सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की नई पांच वर्षीय रक्षा योजना में नौसेना के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत 10,000 टन श्रेणी के बड़े युद्धपोतों के निर्माण और नए प्रकार के पानी के भीतर संचालित हथियार विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि देश की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में नौसेना की भूमिका लगातार बढ़ेगी। इस दौरान किम की किशोर बेटी किम जू ए भी उनके साथ दिखाई दीं। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों का मानना है कि उन्हें भविष्य के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा है। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग करने वाले हैं उत्तर कोरिया का दौरा यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को उत्तर कोरिया की यात्रा करने वाले हैं। हाल ही में उत्तर कोरिया ने एक नए यूरेनियम संवर्धन केंद्र का भी खुलासा किया था, जहां किम ने देश की परमाणु क्षमता को “तेजी से बढ़ाने” का संकल्प व्यक्त किया था। कांग कोन उत्तर कोरिया का दूसरा नया विध्वंसक युद्धपोत है। पिछले वर्ष इसके लॉन्चिंग समारोह के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसे नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद किम ने घटना को अपराधकरार दिया था। मरम्मत के बाद इसे दोबारा लॉन्च किया गया, हालांकि कुछ विशेषज्ञ अब भी इसकी पूर्ण परिचालन क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं। उत्तर कोरिया ने भविष्य में इसी श्रेणी के दो और युद्धपोत बनाने की योजना भी घोषित की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 09:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




North Korea: जिनपिंग के दौरे से पहले किम जोंग का शक्ति प्रदर्शन, नए युद्धपोत की दिखाई झलक; कई बड़े एलान भी #World #International #NorthKorea #KimJongUn #XiJinping #Warship #SubahSamachar