Summer Vacation Tips: मोबाइल छोड़ बच्चों के साथ बिताएं समय, रिश्ते होंगे और मजबूत
Garmi ki Chhutti Mein Bacche Kya Karen: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों की खुशी अलग ही होती है। स्कूल की पढ़ाई और होमवर्क से कुछ समय की राहत मिलने पर बच्चे खेलना, घूमना और नई चीजें सीखना पसंद करते हैं। लेकिन आज के डिजिटल दौर में कई बच्चे छुट्टियों का ज्यादातर समय मोबाइल, टीवी या वीडियो गेम्स में बिताने लगे हैं। ऐसे में माता-पिता के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और उनकी छुट्टियों को यादगार बनाएं। विशेषज्ञों के मुताबिक, बच्चों के साथ समय बिताने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और परिवार के रिश्ते मजबूत होते हैं। साथ ही बच्चे नई चीजें सीखते हैं और मानसिक रूप से ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं। जरूरी नहीं कि इसके लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च किए जाएं। कुछ आसान और मजेदार एक्टिविटीज के जरिए भी बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया जा सकता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि छुट्टियों में बच्चों को कैसे व्यस्त और खुश रखा जाए, तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और मजेदार तरीके बताएंगे जो बच्चों को पसंद भी आएंगे और परिवार के साथ यादगार पल बनाने में भी मदद करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 15:37 IST
Summer Vacation Tips: मोबाइल छोड़ बच्चों के साथ बिताएं समय, रिश्ते होंगे और मजबूत #Relationship #National #SummerVacation #Holidays #SummerActivities #SubahSamachar
