Khelo India Tribal Games: निकिता ने भारोत्तोलन में 160 किलोग्राम उठाकर छत्तीसगढ़ को दिलाया पहला गोल्ड मेडल

Khelo India Tribal Games 2026: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी निकिता ने राज्य को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है। राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने महिला 77 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 160 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। स्नैच में 70 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 90 किलोग्राम वजन उठाया प्रतियोगिता में निकिता ने स्नैच में 70 किलोग्राम तथा क्लीन एंड जर्क में 90 किलोग्राम वजन उठाया। दोनों ही वर्गों में उन्होंने संतुलित और प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। इस शानदार जीत के साथ उन्होंने न केवल स्वर्ण पदक अपने नाम किया, बल्कि छत्तीसगढ़ को खेलों में मजबूत शुरुआत भी दिलाई। दूसरे परओडिशा की जानी और तीसरे नंबर परअसम की जॉयश्री ने जमाया कब्जा प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर ओडिशा की जानी रहीं, जिन्होंने कुल 126 किलोग्राम वजन उठाया, जबकि तीसरा स्थान असम की जॉयश्री पाटिर को मिला, जिनका कुल प्रदर्शन 118 किलोग्राम रहा। निकिता की इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने उनकी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास की सराहना की है। यह जीत छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और आने वाले मुकाबलों में राज्य के खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ाएगी। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में देशभर के जनजातीय प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में निकिता का यह स्वर्ण पदक न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 20:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Khelo India Tribal Games: निकिता ने भारोत्तोलन में 160 किलोग्राम उठाकर छत्तीसगढ़ को दिलाया पहला गोल्ड मेडल #CityStates #Balodabazar-bhatapara #Chhattisgarh #Raipur #FirstKheloIndiaTribalGames2026 #CgKheloIndiaTribalGames2026 #CgKheloIndiaTribalGames #KheloIndiaTribalGames2026Highlights #TribalGames2026India #KheloIndiaTribalGamesCg #KheloIndiaTribalGamesSwimming #KheloIndiaTribalGamesWrestling #TribalGamesIndia2026 #SubahSamachar