Meerut News: खंदक बाजार शहर की जान, फफूंडा शिफ्ट नहीं होने देंगे
खंदक बाजार को फफूंडा शिफ्ट करने की मेडा की योजना के विरोध में आए खंदक के व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी-कहा फफूंडा भेजने पर ठप हो जाएगा बाजारसंयुक्त व्यापार संघ के साथ ठोस निर्णय लेंगेमाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। शहर के खंदक बाजार को फफूंडा शिफ्ट करने की मेडा की मेडा की प्रस्तावित योजना का खंदक के व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने कहा कि शहर का खंदक बाजार लोगों की आजीविका का साधन है। 20 हजार से अधिक कर्मचारी इन बाजारों में कार्य करते हैं। उन्हें सरकार पर भरोसा है लेकिन यदि अफसरों ने जबरन बाजार शिफ्ट किया तो व्यापारी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अंकुर गोयल ने कहा कि मेडा की प्लानिंग के अनुसार खंदक बाजार को फफूंडा में भेजने की तैयारी है। यह योजना एकदम गलत है। खंदक बाजार, बुढ़ाना गेट, खैरनगर, बुंदेला, वैली बाजार, नील गली, कोटला आदि कई बाजार मेरठ के अस्तित्व की पहचान है। इन बाजारों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बजाय यहां की बेहतरी के लिए अच्छी योजनाएं बनानी चाहिए।अंकुर गोयल ने कहा कि यह विषय एक साल से चल रहा है। व्यापारी मौन हैं क्योंकि प्रदेश और केंद्र सरकार पर विश्वास है। यदि अधिकारियों ने समस्या नहीं सुनी तो प्रदेश सरकार समस्या को हर हाल में सुनेगी। संगठन वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संरक्षक नीलकमल रस्तोगी ने कहा कि यदि विभाग ने कोई प्लानिंग की तो व्यापारियों को विश्वास में लेना चाहिए। मेरठ का कपड़ा उद्योग 100 रुपये में सूट तैयार करके देता है। मुनाफा न के बराबर है। इसके बावजूद हम विश्व स्तर पर नक्शे में नहीं है। हम विपरीत स्थिति में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में श्रमिक फफूंडा कैसे पहुंचेगे। प्लानिंग बंद कमरों में नहीं बल्कि व्यापारियों के बीच उन्हें विश्वास में लेकर होनी चाहिए। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले उनका भी पक्ष सुनना चाहिए और सुझाव लेने चाहिए।महामंत्री गुरदीप सिंह कालरा ने कहा कि यदि बाजार को जबरन शिफ्ट किया गया तो जरूरत पड़ने पर पूरे शहर के व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन होगा। इस दौरान नवीन अरोड़ा, विपिन रस्तौगी, कृष्ण कुमार गुप्ता, अनुज रस्तौगी, अजय अरोड़ा, विपुल जैन, राहुल जैन आदि अन्य बाजारों के व्यापारी भी रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 21:38 IST
Meerut News: खंदक बाजार शहर की जान, फफूंडा शिफ्ट नहीं होने देंगे #KhandakBazaarIsTheHeartOfTheCity;WeWillNotAllowItToBeShiftedToFafunda. #SubahSamachar
