कोचिंग पर हमले के बाद खान सर का बयान: "कम फीस और बड़े रिजल्ट से कुछ लोग परेशान हैं"
पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान सर की कोचिंग के बाहर हुए हमले की घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्र संस्थान के बाहर जुट गए। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घटना के बाद खान सर ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि रातभर उनकी सुरक्षा के लिए 50 से 60 पुलिसकर्मी तैनात रहे। उन्होंने प्रशासन का धन्यवाद किया और कहा कि गरीब छात्रों को कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही उनकी प्राथमिकता है। खान सर ने आरोप लगाया कि उनकी कोचिंग के अच्छे परिणाम और कम फीस कुछ लोगों को परेशान कर रही है। खान सर ने प्रशासन से स्थायी सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा के अधिकार की रक्षा करना जरूरी है और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 07:18 IST
कोचिंग पर हमले के बाद खान सर का बयान: "कम फीस और बड़े रिजल्ट से कुछ लोग परेशान हैं" #IndiaNews #National #KhanSir #KhanSirPatna #KhanSirCoaching #KhanSirNews #KhanSirFiring #PatnaNews #BiharNews #KhanGsResearchCentre #KhanSirAttack #KhanSirCoachingAttack #SubahSamachar
