Khabaron Ke Khiladi: कितने दिन चलेगा पश्चिम एशिया में जारी युद्ध, तनाव लंबा चला तो किसे होगा कितना नुकसान?

पश्चिम एशिया में जारी तनाव लंबा खिंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति हर दिन इस युद्ध के जल्द खत्म होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हर दिन ईरान की तरफ से नए हमले हो रहे हैं। ईरान के साथ चल रहा इस्राइल ओर अमेरिका का यह युद्ध कितना लंबा खिंच सकता है। इस युद्ध के लंबा खिंचने पर भारत जैसे दूसरे देशों पर क्या असर होगा कुछ ऐसे ही सवालों पर इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह, विनोद अग्निहोत्री, अवधेश कुमार, राकेश शुक्ल और अनुराग वर्मा मौजूद रहे। रामकृपाल सिंह: ईरान की सत्ता धार्मिक सत्ता भी है और सैनिक सत्ता भी है। जिस तरह से इस वक्त पश्चिम एशिया को इस वक्त एक तरह से बंधन बनाया गया है। वो सोचने वाला है। युद्ध के बारे में कहा गया है कि युद्ध दो बूढ़ों का जो अपनी जिदंगी जी चुके हैं। जो एक दूसरे को मारना चाहते हैं, एक दूसरे को जानते हैं। वो कुछ ऐसे नवजवानों को इकट्ठा करते हैं जो एक दूसरे को जानते भी नहीं, एक दूसरे से नफरत भी नहीं करते वो एक दूसरे को मारते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 14, 2026, 13:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Khabaron Ke Khiladi: कितने दिन चलेगा पश्चिम एशिया में जारी युद्ध, तनाव लंबा चला तो किसे होगा कितना नुकसान? #World #National #KhabaronKeKhiladi #WestAsiaConflict #IsraelUsVsIran #IranWar #ExpertExplain #DonaldTrump #MojtabaKhamenei #StraitOfHormuz #IndiaLpgCrisis #NewsAndUpdates #SubahSamachar