Lucknow News: सवाईकल कैंसर की रोकथाम में टीकाकरण अहम

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. (डॉ.) सोनिया नित्यानंद के अनुसार सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में टीकाकरण बेहद अहम है। इसलिए सभी किशोरियों का टीकाकरण होना चाहिए। कुलपति संस्थान के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग और इंडियन कैंसर सोसाइटी (उत्तर प्रदेश चैप्टर) की ओर से विभाग में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहीं थीं।कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. उमा शंकर पाल ने स्वागत भाषण से किया। फेफड़ों के कैंसर पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम में इसकी बढ़ती व्यापकता का सबसे बड़ा कारण तंबाकू सेवन, पर्यावरणीय प्रदूषण और अस्वस्थ जीवनशैली को बताया गया। इस मौके पर पद्मश्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पद्मश्री डॉ. शादाब मोहम्मद, प्लास्टिक सर्जन डॉ. विजय कुमार, डॉ. हरिराम, डॉ. प्रदीप टंडन, डॉ. अमिय अग्रवाल, डॉ. अरुणेश तिवारी और डॉ. अखिलेश पांडेय मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 12:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
KGMU cancer lucknow



Lucknow News: सवाईकल कैंसर की रोकथाम में टीकाकरण अहम #KGMU #Cancer #Lucknow #SubahSamachar