Explainer: केतन के कत्ल की कहानी का कितना सच आया सामने, सिया की सजिश के कितने खुलासे अभी बाकी? पढ़ें टाइमलाइन

शादी से कुछ महीने पहले एक कपल लोहागढ़ फोर्ट की चोटियों पर प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए गया था। लेकिन यह शूट एक दर्दनाक मौत में बदल गया। शुरुआत में मामला हादसा लगा, लेकिन पुलिस जांच में दावा किया गया कि इसके पीछे एक सुनियोजित साजिश थी। आरोप है कि 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की हत्या उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर की। पुलिस का कहना है कि हत्या की योजना कई दिन पहले से बनाई गई थी और इस मामले में कई ऐसे घटनाक्रम सामने आए, जिन्होंने जांच की दिशा ही बदल दी। आइए, इस पूरे मामले की टाइमलाइन के जरिए समझते हैं कि अब तक क्या-क्या सामने आया है। शादी कि तैयारियों के बीच मौत की खबर केतन, महाराष्ट्र के पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड़ के जाने-माने कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन विशाल अग्रवाल के बेटे थे। उनकी शादी राजस्थान के उदयपुर में नवंबर में होनी थी। सूत्रों के मुताबिक, शादी के लिए दोनों के परिवारों ने जयपुर में एक महल 17 करोड़ रुपये में बुक किया था और मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए दो प्राइवेट प्लेन का इंतजाम किया था। तैयारियां जोरों पर थीं, फिर केतन के परिवार को खबर मिली कि तेज हवा के कारण केतन का पैर फिसल गया। वह 350 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सिया ने केतन के लिए लिखा भावुक पोस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उसी दिन 18 जून को सिया का जन्मदिन था। उसने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखी। सिया ने लिखा कि तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ दिया। हम शादी के इतने करीब थे। तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए। इस पोस्ट के साथ उसने रोमांटिक वीडियो भी शेयर किए। इस पोस्ट को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 19:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Explainer: केतन के कत्ल की कहानी का कितना सच आया सामने, सिया की सजिश के कितने खुलासे अभी बाकी? पढ़ें टाइमलाइन #IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #Exclusive #KetanAgrawalDeathCase #LohagadFortCase #LohagadMurderCase #PuneCrimeNews #KetanAgrawalTimeline #SiyaGoyal #SubahSamachar