Kerala: विद्यार्थियों को डिजिटल खतरे से बचाने की पहल, केरल में एक जून को छात्र लेंगे साइबर सुरक्षा की शपथ
Kerala: केरल में 1 जून को स्कूल खुलने के दिन पूरे राज्य के छात्र साइबर सुरक्षा की शपथ लेंगे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को ऑनलाइन खतरों के प्रति जागरूक करना और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना है। यह अभियान केरल पुलिस के साइबर विंग के किड ग्लव प्रोजेक्ट के तहत चलाया जा रहा है, जिसका मकसद बच्चों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने में मदद करना है। 1 जून को छात्रों को साइबर सुरक्षा की दिलाई जाएगी शपथ राज्य पुलिस मुख्यालय ने रविवार को बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों को इंटरनेट पर मौजूद खतरों और जोखिमों के बारे में जागरूक करना है। साथ ही उन्हें बचपन से ही सुरक्षित तरीके से इंटरनेट इस्तेमाल करने की आदत डालने के लिए प्रेरित करना है। इस परियोजना में बच्चों को इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित इस्तेमाल सिखाया जाएगा। इसमें साइबर खतरे, ऑनलाइन गेमिंग के नुकसान, फर्जी खबरें, अपनी निजी जानकारी की सुरक्षा, सोशल मीडिया का सही उपयोग और इंटरनेट की लत से बचने जैसे विषय शामिल हैं। बयान में कहा गया है, "छात्रों को साइबर जगत की कमियों के बारे में जागरूक करने के प्रयासों के तहत, राज्य भर के सभी स्कूलों के छात्र 1 जून को, स्कूलों के खुलने के दिन, साइबर सुरक्षा की शपथ लेंगे।"
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 13:33 IST
Kerala: विद्यार्थियों को डिजिटल खतरे से बचाने की पहल, केरल में एक जून को छात्र लेंगे साइबर सुरक्षा की शपथ #Education #National #SubahSamachar
