'नारेबाजी, बैनर और तीखे आरोप': सबरीमाला सोना चोरी मुद्दे पर केरल विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष का वॉकआउट

Kerala Assembly:केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी होने का मामला अब सियासी रंग ले चुका है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को केरल विधानसभा में एक बार फिर जोरदार हंगामा देखने को मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ताधारी CPI(M) के नेतृत्व वाले मोर्चे और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने UDF विधायकों पर सदन के कर्मचारियों से मारपीट करने का झूठा बयान दिया है। सतीशन ने इस बयान को वापस लेने की मांग की। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के विधायकों ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का अपमान किया। सत्ता पक्ष का पलटवार विपक्ष के आरोपों पर स्पीकर ए एन शमसीर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह उस UDF विधायक का नाम बता सकते हैं जिसने कर्मचारियों पर हमला किया था। वहीं, मंत्री एम बी राजेश और पी राजीव ने विपक्षी नेता पर अपने विधायकों की गलती का बचाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने ही ऐसी स्थिति बनाई, जिसमें सबरीमाला सोना चोरी मामले का मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी सोनिया गांधी के साथ देखा गया। यह भी पढ़ें:Sabarimala Gold Loss: केरल की अदालत से चोरी के आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को वैधानिक जमानत, रिहाई का रास्ता साफ तस्वीरों को लेकर सदन में हंगामा इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया। विपक्षी विधायक सदन के बीच में आ गए। उनके हाथों में आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी की मुख्यमंत्री और पूर्व देवस्वम मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन के साथ तस्वीरें थीं। उन्होंने स्पीकर की कुर्सी के सामने बैनर लहराए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जवाब में सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी आरोपी उन्नीकृष्णन की सोनिया गांधी और UDF संयोजक अडूर प्रकाश के साथ तस्वीरें दिखाईं। हंगामे के बीच प्रश्नकाल चलता रहा, लेकिन माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद, सुबह करीब 9 बजकर 48 मिनट पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। गौरतलब है कि UDF ने मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर सदन की कार्यवाही बाधित की थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 13:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'नारेबाजी, बैनर और तीखे आरोप': सबरीमाला सोना चोरी मुद्दे पर केरल विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष का वॉकआउट #IndiaNews #National #KeralaAssembly #UdfKerala #SabarimalaGoldTheftCase #SubahSamachar