Delhi NCR News: फांसी घर मामले में छह मार्च को विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने कार्यवाही के लाइव प्रसारण की मांग कीअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फांसी घर मामले में छह मार्च को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे। केजरीवाल ने समिति को पत्र लिखकर सूचित किया है कि वह दोपहर तीन बजे समन के अनुसार स्वयं उपस्थित होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पेशी उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए होगी। उनके सभी कानूनी उपाय, आपत्तियां और दावे सुरक्षित रहेंगे। केजरीवाल ने पत्र में विधानसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के नियम 172 और 220 के तहत जारी समन का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि वह लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हैं और समिति के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यवाही के लाइव प्रसारण की मांग की है। उनका कहना है कि पारदर्शिता और सार्वजनिक जवाबदेही लोकतंत्र की बुनियाद है। इसलिए पूरी कार्यवाही जनता के सामने होनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली इस समय प्रदूषण, टूटी सड़कों, कूड़े के ढेर और सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की कमी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में विधानसभा का ध्यान इन मुद्दों पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह समिति के समक्ष तथ्यों के साथ अपनी बात रखेंगे। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने कहा है कि यह मामला राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। पार्टी का कहना है कि वह कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 16:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: फांसी घर मामले में छह मार्च को विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे केजरीवाल #KejriwalToAppearBeforePrivilegesCommitteeOnMarch6InGallowsCase #SubahSamachar