2023 से पहले बने वाहनों में E20 Fuel पर केजरीवाल के दो बड़े सवाल, कंपनियों से मांगा जवाब

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने 29 ऑटोमोबाइल कंपनियों को पत्र लिखकर E-20 ईंधन को लेकर जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि मारुति, टोयोटा और हीरो को अलग से पत्र भेजा गया है, क्योंकि इन कंपनियों ने सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि E-20 ईंधन से पुराने वाहनों को कोई दिक्कत नहीं होगी। जबकि इन कंपनियों की ओनर मैनुअल में पुराने वाहनों के लिए E-10 से अधिक इथेनॉल मिश्रित ईंधन के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है। केजरीवाल ने कंपनियों से पूछा है कि क्या 2023 से पहले बने उनके वाहनों में E-20 ईंधन का सुरक्षित इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि यदि E-20 के इस्तेमाल से माइलेज में 5 प्रतिशत से अधिक की कमी आती है या वाहन के किसी पुर्जे को नुकसान होता है, तो क्या संबंधित कंपनी उपभोक्ताओं को मुआवजा देगी। उन्होंने कंपनियों से इस पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 12:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




2023 से पहले बने वाहनों में E20 Fuel पर केजरीवाल के दो बड़े सवाल, कंपनियों से मांगा जवाब #IndiaNews #National #E20Fuel #E20PetrolNews #E20PetrolPriceDelhi #E20FuelPriceInDelhi #E20CompliantCarsInIndia #E20AraiReport #E20Petrol #E20PetrolControversy #SubahSamachar