Delhi NCR News: केजरीवाल ने भीषण गर्मी में पावर कट पर भाजपा सरकार को घेरा

आप नेता ने दिल्ली को 15 साल पीछे धकेलने का आरोप लगायाअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिजली कटौती को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 45 डिग्री तापमान में दिल्लीवासी बिजली संकट से जूझ रहे हैं, जबकि सरकार स्थिति संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को 15 साल पीछे धकेल दिया है। केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में एक तरफ भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रहे पावर कट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के कई इलाकों में बार-बार बिजली जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही।केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कई लोगों की शिकायतों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि पूरी दिल्ली में कभी भी बिजली चली जा रही है और लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया बिजली कटौती की शिकायतों से भरा पड़ा है, लेकिन भाजपा सरकार इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने के बजाय सो रही है। केजरीवाल ने अपनी सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए दावा किया कि तब दिल्ली में लोगों ने पावर कट को लगभग भूल ही गया था। उन्होंने कहा कि उस समय बिजली व्यवस्था इतनी बेहतर हो गई थी कि इनवर्टर की बिक्री तक कम हो गई थी। उनके अनुसार भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही बिजली व्यवस्था बिगड़ गई और दिल्ली को 15 साल पीछे धकेल दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 17:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: केजरीवाल ने भीषण गर्मी में पावर कट पर भाजपा सरकार को घेरा #KejriwalAttacksBJPGovernmentOverPowerCutsInScorchingHeat #SubahSamachar