गीला-सूखा कूड़ा अलग रखें, समय पर जमा करवाएं शुल्क : नगर परिषद

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर ने शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सोमवार को दुकानदारों को गीले और सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने और कूड़ा संग्रहण शुल्क समय पर जमा करने के निर्देश दिए।नगर परिषद की सफाई निरीक्षक आर्यन मनिहास और उपाध्यक्ष विनय स्याल ने बाजार में दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने से सफाई कर्मचारियों को कचरा उठाने में सुविधा होगी और कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी बनेगा।उन्होंने दुकानदारों और उपभोक्ताओं से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण सुविधा के बदले निर्धारित शुल्क भी समय पर जमा करवाने की अपील की। घरेलू और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठाने के लिए 50 से 100 रुपये तक मासिक शुल्क निर्धारित है लेकिन कई उपभोक्ताओं ने लंबे समय से इसका भुगतान नहीं किया है।नगर परिषद के अनुसार शुल्क का बकाया करीब एक करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जिससे परिषद की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। सोमवार को विशेष अभियान चलाकर लोगों को समय पर शुल्क जमा कराने और गीला-सूखा कूड़ा अलग रखने के लिए हिदायत दी गई।नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता समय-समय पर शुल्क की अदायगी करें और कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 17:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गीला-सूखा कूड़ा अलग रखें, समय पर जमा करवाएं शुल्क : नगर परिषद #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar