Skills: क्या है बदलते समय में सफलता का मंत्र, अवसरों का सही उपयोग और नए कौशल सीखना बना जरूरी
Opportunities: आज के तेजी से बदलते कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए केवल पारंपरिक सोच पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। बदलते समय के साथ खुद को अपडेट रखना जरूरी है। सबसे पहले, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी एक मजबूत और सकारात्मक पहचान बनाना आवश्यक है, क्योंकि आज के दौर में यही आपकी 'प्रतिष्ठा पूंजी' बनती है, जो नए अनुरूप के द्वार खोलती है। समय-समय पर नए कौशल सीखते रहें और खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालें। इससे आप न केवल बदलावों के साथ तालमेल बिठा पाएंगे, बल्कि नए अवसरों का बेहतर तरीके से लाभ भी उठा सकेंगे। डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ उठाएं कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए अपनी डिजिटल उपस्थिति को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म पर अपने काम, कौशल और उपलब्धियों को नियमित रूप से साझा करें, ताकि आपकी पहचान और पहुंच बढ़े। साथ ही, अपने क्षेत्र के लोगों से जुड़कर नेटवर्किंग करें, जिससे आपको नई जानकारी, सही सलाह और ऐसे नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, जो खुलकर सामने नहीं आते। धीरे-धीरे ईमानदारी, निरंतरता और अच्छे काम से अपनी एक मजबूत छवि (प्रतिष्ठा) बनाएं, क्योंकि यही भरोसा आगे चलकर आपके लिए नए मौके खोलता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 10:26 IST
Skills: क्या है बदलते समय में सफलता का मंत्र, अवसरों का सही उपयोग और नए कौशल सीखना बना जरूरी #CareerPlus #National #Delhi #HarvardBusinessReview #SubahSamachar
