Kavinder Gupta: दिन भर किए उद्घाटन, देते रहे होली की बधाई; हिमाचल की नई जिम्मेदारी के साथ रात खुशखबरी लेकर आई

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता के अचानक इस्तीफे की खबर आते ही वीरवार को कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। रात होते-होते तमाम अटकलों पर विराम लग गया। खबर आई कि उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बना दिया गया है। इस्तीफे को लेकर हैरत जताने वालों ने कविंद्र गुप्ता को बधाई देना शुरू कर दिया। जुलाई 2025 में लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए कविंद्र गुप्ता चार मार्च को होली पर दिन भर सभी से मिलते-जुलते रहे शुभकामनाएं देते और लेते रहे। उपराज्यपाल ने भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर के जवानों के साथ होली मनाई और सैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए लद्दाख की कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा में उनकी सेवा की सराहना की। उन्होंने लेह स्थित लोकभवन और उपराज्यपाल सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भी होली मनाकर जनता को भी शुभकामनाएं दीं। वीरवार को एलजी ने कई आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने फ्यांग में स्वचालित ड्राइविंग टेस्ट सेंटर और ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। सड़क सुरक्षा तथा वाहन परीक्षण में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लद्दाख के किसानों के बीच वितरण के लिए जैविक उर्वरक की खेप को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। कई प्रतिनिधिमंडलों ने एलजी सचिवालय में उनसे मुलाकात कर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सुविधाओं और बाढ़ से सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 00:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kavinder Gupta: दिन भर किए उद्घाटन, देते रहे होली की बधाई; हिमाचल की नई जिम्मेदारी के साथ रात खुशखबरी लेकर आई #CityStates #Jammu #Leh #KavinderGupta #Governor #SubahSamachar