Kaushambi News : बकरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा, मच गई बकरों की लूट

कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ के पास बकरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई बकरों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में बकरे सड़क पर घूमने लगे। यह देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग बकरों को उठाकर भागने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और बकरों को पास के बगीचे में बंधवाया। घटना को लेकर काफी देर तक अफरातरफी मची रही। बकरीद के चलते बकरों को बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। कोखराज में टेढ़ीमोड़ के पास चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रक सड़क पर ही पलट गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 16:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaushambi News : बकरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा, मच गई बकरों की लूट #CityStates #Cattle #TruckOverturned #KokhrajKaushambi #SubahSamachar