Gen-Z vs Millennials Intelligence: माता-पिता से पीछे रह गई जेन-जी पीढ़ी, पहली बार IQ स्तर गिरा

Millennials v/sGen Z Intelligence : सोशल मीडिया पर जेन-जी पीढ़ी काफी चर्चा में रहती है। उनके नए और अनोखे रिलेशनशिप ट्रेंड से लेकर जेन-जी स्लैंग तक सुर्खियों में रहते हैं। मिलेनियल्स यानी जेन-जी से पहले वाली पीढ़ी के तो ये सब समझ से ही परे होता है लेकिन फिर भी समझ में जेन-जी ही पीछे हैं। सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि जेन-जी पहली ऐसी पीढ़ी है जो अपनी पिछली पीढ़ियों से कम बुद्धिमान है। जेनरेशन Z को अब तक के सबसे कम आईक्यू स्तर के साथ रिकॉर्ड करने वाला जनरेशन बताया जा रहा है। हर पीढ़ी खुद को पिछली पीढ़ी से ज्यादा स्मार्ट मानती है, लेकिन हाल के अध्ययनों और विशेषज्ञों की राय कुछ अलग कहानी कहती है।इस जनरेशन में अपने माता पिता औरमिलेनियल्स की तुलना में कम बुद्धिमता दिख रही है। ये दावा न्यूरोसाइंटिस्ट डॉ. जेरेड कूनी होर्वाथ ने किया है, जिन्होंने इसे अमेरिकी सीनेट (U.S. Senate) में भी बताया। कुछ अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों और न्यूरोसाइंटिस्ट्स के अनुसार, पहली बार ऐसा देखा गया है कि नई पीढ़ी की औसत बौद्धिक क्षमताएं पिछली पीढ़ी से कम दर्ज की गई हैं। सवाल उठ रहा है, क्या जेन-जी वाकई मिलेनियल्स से कम बुद्धिमान है। आइए जानते हैं पीढ़ियों के बारे में, और उनके आई क्यू लेवल पर किए जा रहे दावों की सच्चाई के बारे में।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 13:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gen-Z vs Millennials Intelligence: माता-पिता से पीछे रह गई जेन-जी पीढ़ी, पहली बार IQ स्तर गिरा #Lifestyle #National #GenZVsMillennials #Iq #Intelligence #SubahSamachar